पारिवारिक पेंशनर के मृत्यु की सूचना कोषागार को तत्काल दे-राजकुमार गुप्ता वरिष्ठ कोषाधिकारी महराजगंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज । वरिष्ठ कोषाधिकारी राजकुमार गुप्ता द्वारा विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि कोषागार महराजगंज से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी सम्मानित पेंशनर को सूचित किया जाता है कि *ऐसे पेंशन प्रकरण जिसमें जीवन प्रमाण पत्र के अभाव में पेंशन बाधित है, के पारिवारिक पेंशन / जीवनकालीन अवशेष हेतु पात्र परिजनों का यह दायित्व होगा कि पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु की सूचना तत्काल सम्बन्धित कोषागार को दी जाये।

तथा यदि ससमय सूचना कोषागार को प्राप्त न होने पर पेंशन / पारिवारिक पेंशन का अधिक भुगतान हो जाता है तो बैंक खाते से ऐसी धनराशि का आहरण न किया जाये।

https://purvanchalbulletin.com/archives/3001इस भी खबर को पढ़ें

अन्यथा अधिक भुगतान की धनराशि की वसूली के सम्बन्ध में कोषागार महराजगंज को यह अधिकार होगा कि जिलाधिकारी महराजगंज के माध्यम से उक्त धनराशि राजस्व बकाये की भाँति वसूली कर ली जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें