नहर में मिला शव का शिनाख्त मृतक की पत्नी ने किया-युवक आया था ससुराल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज उत्तर प्रदेश।जनपद के एक गांव के सटे नहर में दिन दोपहरी में एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को नहर से निकलवा कर स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराया ।जिससे मृतक युवक की शिनाख्त मैके में रह रही विवाहिता पत्नी ने कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए महराजगंज भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई के मुताबिक –बुधवार को दिन में लगभग 12:30 बजे दिन में जरिए कंट्रोल रूम 112 सूचना मिला की क्षेत्र के गांव रायपुर पंडित के बाहर नहर में एक शव मिला है।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई अपने पुलिस बल के मौके पर पंहुच कर शव को हर से बाहर निकलवाया।जिसका शिनाख्त स्थानीय लोगों से कराना शुरू कर दिया। शिनाख्त मृतक की विवाहिता पत्नी ने किया।शव की पहचान अमरजीत पुत्र बैजनाथ निवासी घोसीपुरवा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई।

प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई के अनुसार:-मृतक अमरजीत 35 वर्ष की ससुराल स्थानीय थाना के गांव रायपुर पंडित निवासी हरीश का दामाद है। मृतक अमरजीत की पत्नी सोनी ने पूछताछ में बताया की वह शराब के आदी था।

वह आए दिन शराब पीकर मुझे बुरी तरह मारता पीटता रहता था । जिससे तंग आकर  करीब एक माह पहले गोरखपुर स्थित अपनी ससुराल से मायके चली आई। मेरे पति मायके में भी शराब पीकर आते और विवाद करते रहते थे।मंगलवार को समय करीब 8 बजे रात्रि में वह शराब पीकर मेरे मायके रायपुर पंडित आए। गाली गलौच करने लगे। मेरे घर वालों तथा गांव वालों के समझाने पर वह मौके से चले गए।

इस संबध में प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह का कहना है कि बुधवार को दिन में अमरजीत का शव गांव के बाहर नहर में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव को कब्जा पुलिस लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेजा गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें