जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने फरेंदा तहसील दिवस पर किया जनसुनवाई -देखिए आए मामले https://youtu.be/8PaEVlNERBA?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज उत्तर प्रदेश।तहसील फरेंदा सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई। 

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 मामले आए, जिनमें जिलाधिकारी द्वारा 03 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सिंचाई खंड द्वितीय से अधिशासी अभियंता की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही संपूर्ण समाधान दिवस में लगातार अनुपस्थिति को लेकर प्रमुख सचिव सिंचाई को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराने के लिए कहा। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस को गंभीरता से लें और संबंधित अधिकारी समाधान दिवस में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी, एसडीएम फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय , तहसीलदार फरेंदा वशिष्ठ वर्मा, परियोजना निदेशक  राम दरश चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें