देवरिया CO सिटी, संजय कुमार रेड्डी का कौशांबी तबादला, प्रद्युम्न सिंह होंगे नए CO सिटी-देवरिया -उत्तर प्रदेश -अर्जुन यादव की रिपोर्ट
💐जनपद देवरिया मेंक्षेत्राधिकारी नगर (CO सिटी) केपद पर बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार देवरिया में तैनात क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी का स्थानांतरण कौशांबी कर दिया गया है। वहीं, बहराइच में तैनात प्रद्युम्न सिंह को देवरिया का नया CO सिटी बनाया गया है।
💐संजय कुमार रेड्डी 12 दिसंबर 2023 से देवरिया में क्षेत्राधिकारी नगर के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने करीब 35 महीने तक नगर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी संभाली। अब पुलिस मुख्यालय की ओर से हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद उन्हें नई तैनाती कौशांबी में मिली है।
💐वहीं, प्रद्युम्न सिंह के देवरिया का नया CO सिटी बनाए जाने के बाद जल्द ही उनके कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है। उनके आगमन के साथ ही नगर क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी नए अधिकारी के हाथों में होगी। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था के तहत किया गया स्थानांतरण माना जा रहा है।
💐लेकिन अपने कार्यों से जनपद में जाने जाएंगे संजय कुमार रेड्डी, जो कानून व्यवस्था से लेकर, सामाजिक व्यवस्था को भी बखूबी निभाने का काम किए।





