योगी सरकार की योजना की लाभ नहीं लगा गरीबों के साथ-रानीपुर में प्रधान ने किया ताला में कैद,https://youtu.be/nCLd56_U-II?si=YglhM-TDkwkbtuVU

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

योगी सरकार की योजना की लाभ नहीं लगा गरीबों के साथ-रानीपुर में प्रधान ने किया ताला में कैद

 

महराजगंज-उत्तर प्रदेश। प्रदेश में स्वच्छता मिशन अभियान के तहत सरकार के द्वारा ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय का बजट दिया था। जिससे ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के तहत लाभ मिल सके ।लेकिन इस योजना भारी लापरवाही देखने को मिल रहा है ।जिसका नजारा लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीपुर में सामुदायिक शौचालय के निर्माण से देखने को मिल रहा है ।

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत में लाखों रूपए का बजट निकासी कर ग्राम पंचायत में प्रधान के द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण वर्ष 2020 में कराया गया है ।

 

सामुदायिक शौचालय का टैंक जीर्ण-शीर्ण पड़ा है ।पानी के टैंक का पता नहीं है ।नल लगा नहीं है। सामुदायिक शौचालय पर बिजली पहुंचा नही है ।अधूरा निर्माण के बाद केयर टेकर बासमती का नाम सामुदायिक शौचालय पर लिखा है ।

 

सामुदायिक शौचालय प्रधान के ताला में कैद-ग्राम प्रधान ने सामुदायिक शौचालय में ताला लगा रखा है। लगभग 6 वर्ष बीत रहा है बजट निकाल सामुदायिक शौचालय का निर्माण होना ।लेकिन गांव के गरीबों को नहीं मिल रहा है। योजना का लाभ ।

 

जिम्मेदार अधिकारी भी योजना को लेकर मौन:-योजना को संचालन व गरीबों के हाथ तक पहुंचाने के लिए गांव में ज़हां सचिव की नियुक्ति है वहीं ब्लाक मुख्यालय पर एडीओ पंचायत, वीडियो व जिला पर डीपीआरओ सहित उच्चाधिकारी नियुक्त हैं ।लेकिन फिर भी बजट निकासी कर अधूरा सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराकर बजट निकाल लिया गया है । ग्रामीण को नहीं मिल रहा है इस योजना का लाभ।

 

गांव से सटे जंगल है,झाड़ फूस है- नित्य क्रिया के लिए काफी मशक्कत ग्रामीणों को उठाना पड़ता है ।अगर मौके की जांच किए जाएं तो नित्य क्रिया को लेकर बड़ा ही समस्या दिखाई पड़ेगा ग्रामीणों के लिए।

 

ग्राम पंचायत सचिव का इस संबध में कहना है पहले भूसा घर बना दिया था।जब हम नियुक्त हुए हैं तो सामुदायिक शौचालय के अंदर से भूसा खाली कराए हैं । लेकिन अधूरा सामुदायिक शौचालय का निर्माण होने के कारण चालू नहीं करा पाए।लेकिन जल्द ही पूरा कार्य कराकर चालू कराए जाएंगे।

 

एडीओ पंचायत लक्ष्मीपुर का कहना है की मामला संज्ञान में नहीं था । लेकिन इस तरह की बात है स्वयं जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराते हुए सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरु करा दिया जायेगा। दोषियों पर कार्रवाई होगा।

 

 

इस संबध में जब प्रधान रानीपुर से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो प्रधान ने दूरभाष को रीसीव नहीं किया।

अब देखना ब्लाक से लेकर जिला के जिम्मेदार अधिकारी सामुदायिक शौचालय को लेकर कौन सी कार्रवाई करते हैं ।कब तक सामुदायिक शौचालय को सही कराकर ग्रामीणों को सौंपते हैं ।जो योगी सरकार के योजना संचालन को लेकर बड़ा सवाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें