डीएम की समीक्षा बैठक में चकबंदी अधिकारी नौतनवा, अधिशासी अभियंता प्रांतिय खंड सहित कई गायब- जानिए 50 प्रतिशत से कम संतुष्टि वाले कार्यालयों पर कड़ी नजर -डीएम महराजगंज ने रोका वेतन,https://youtu.be/T-NdXxkt0sc

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईजीआरएस में खराब प्रदर्शन पर जिलाधिकारी की सख्ती, 50 प्रतिशत से कम संतुष्टि प्रतिशत वाले कार्यालयों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी का कड़ा रुख-बैठक से गायब अधिकारियों पर डीएम नाराज, वेतन रोकने का निर्देश- कम संतुष्टि वाले कार्यालयों पर डीएम की नजर, लंबित एवं असंतुष्ट शिकायतों की विशेष समीक्षा के निर्देश

 

महराजगंज, उत्तर प्रदेश -जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पर कड़ा रुख अपनाते हुए समीक्षा बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी द्वारा 50 प्रतिशत से कम संतुष्टि वाले कार्यालयों की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।

बैठक में सीएमओ, अधिशासी अभियंता नलकूप, जिला गन्ना अधिकारी, डीआईओएस, एलडीएम, बीडीओ परतावल, बीईओ परतावल, निचलौल एवं मिठौरा, अधिशासी अधिकारी नौतनवा एवं सोनौली, एडीओ पंचायत नौतनवा एवं महराजगंज, पशु चिकित्साधिकारी निचलौल, चकबंदी अधिकारी नौतनवा, अधिशासी अभियंता सिंचाई तथा अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड अनुपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति जनशिकायतों के प्रति उनकी उदासीनता को दर्शाती है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत में संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता से शत-प्रतिशत संपर्क स्थापित करें। शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनें तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण एवं वास्तविक स्थिति का सत्यापन करें। केवल औपचारिक या कागजी निस्तारण करने के बजाय शिकायत का ऐसा समाधान सुनिश्चित करें, जिससे शिकायतकर्ता वास्तव में संतुष्ट हो।

 

उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन हो तथा प्रकरण लंबित न रखे जाएं। प्रत्येक शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं तथ्यों पर आधारित हो। निस्तारण से पूर्व संबंधित अभिलेखों एवं साक्ष्यों का परीक्षण अवश्य किया जाए। असंतुष्ट शिकायतकर्ताओं के प्रकरणों की विशेष समीक्षा करते हुए कमियों को दूर किया जाए।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसमें लापरवाही, शिथिलता अथवा लापरवाहीपूर्ण कार्यशैली पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी जनशिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं वरीयता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेंद्र, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, एआरटीओ मनोज सिंह, सीवीओ डॉ एजाज अहमद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें