जिलाधिकारी ने वीवीपैट के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण राजनितिक दलो के साथ किया-देखिए किस तरह से.. किस तरह से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय महाराजगंज।जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम के वेयरहाउस/गोदाम का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता को 24×7 सुनिश्चित रखें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, गार्ड की तैनाती, विद्युत इंतजाम, रोस्टरवार कार्मिकों की ड्यूटी आदि को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि समस्त कैमरों क्रियाशील रहें और सीसीटीवी के रिकॉर्डिंग के भंडारण की उपयुक्त व्यवस्था करें।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम और वीवीपीएटी की भंडारण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते जिला प्रशासन के कार्यों को सराहा।

https://purvanchalbulletin.com/archives/3004 इस खबर को भी पढ़िए

बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें एसआईआर प्रक्रिया की अबतक की कार्यवाही से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उन्हें फॉर्म 06, 07 और 08 के तहत मतदाताओं के नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराया और कहा कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है।

हर चरण और कार्य से राजनीतिक दलों को अवगत कराया जा रहा है।प्रशासन का उद्देश्य है कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। सभी राजनीतिक दलों ने प्रशासन की निष्पक्ष व पारदर्शी कार्यवाही को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशान्त कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य पशुपतिनाथ गुप्त, कांग्रेस से विनोद सिंह सहित अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें