गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज। जिला सेवायोजन अधिकारी, महराजगंज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि सेवायोजन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज के प्रांगण में दिनांक: 24/03अ/2026 दिन मंगलवार को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले/कैंपस इवेंट का आयोजन किया जाना है जिसमें VVDN Technologies, टीमलीज सर्विसेज (Genus Smart Meter), यूपी रोडवेज, लेगप्रो सॉल्यूशंस, वर्धमान टेक्सटाइल्स, पेरेग्राइन सिक्योरिटी, L&T Finance, Service Care (For L&T), Hitachi Cash Management Services, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, श्रीराम फाइनेंस, Prerna Education Engineering Group (For SANDAN Vikas), Aamdhane Pvt Ltd. (For MRF), एलआईसी इत्यादि सहित 20 कंपनियों द्वारा चयन किया जाना है।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इस रोजगार मेले में हाई स्कूल से कम/हाई स्कूल/इन्टरमीडीएट/ITI/diploma/स्नातक/परास्नातक उत्तीर्ण इत्यादि रोजगार के इक्छुक सभी अभ्यर्थियों के लिए अवसर प्रदान किए जाएंगे। अभ्यर्थी https://rojgaarsangam.up.gov.in/ पर अपना पंजीकरण कराएँ एवं अपने रिज्यूम /सीवी के साथ-साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि को प्रातः 9:30 बजे तक जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज में उपस्थित हों।इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नही होगा।









