पुरन्दरपुर पुलिस, गैंगेस्टर के अभियुक्त के द्वारा अपराध से अर्जित तीन लाख बानबे हजार सात सौ पैंतीस रूपए का वाहन कुर्क कर किया जब्त-देखिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज। उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज-विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत पुरंदरपुर पुलिस ने  बृहस्पतिवार को दिन में अपराध से अर्जित धन के द्वारा चारपहिया वाहन सहित दो बाइक को जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा के द्वारा जनपद में अपराधियों के विरूद्ध अपराध से अर्जित संपत्ति के जब्तीकरण का अभियान बहुत तेजी से चलाया जा रहा है । जिसमें पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के संजय वर्मा पुत्र रामनिवास वर्मा निवासी बहोरपुर महराजगंज के उपर यूपी गैंगेस्टर का केस दर्ज है ।

जिलाधिकारी महराजगंज के आदेश के अनुपालन में में बृहस्पतिवार को में गैगेस्टर के अभियुक्त के द्वारा अपराध से अर्जित की गई रेनाल्ड क्विड कार ,पैशन प्रो बाइक,व एक इलेक्ट्रॉनिक व्हिकल आदि का कुल कीमत 392735 रूपए का जब्त कर लिया।

जब्ती के दौरान नौतनवा तहसीलदार कर्ण सिंह ,प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर मनोज कुमार राय , आदित्य यादव , कांस्टेबल सुरेन्द्र उपस्थित रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें