जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण कार्य की समीक्षा जिला कलेक्ट्रेट में संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरावल की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कार्यदाई संस्थाओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित विभिन्न निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की अद्यतन जानकारी ली तथा समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सीएमआईएस पोर्टल पर अंकित निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर यथाशीघ्र पूर्ण कराएं तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने वाले कार्यों को जल्द से जल्द संबंधित विभागों को हैंडओवर कराएं साथ ही जिन निर्माण परियोजनाओं में समय सीमा बढ़ाने की आवश्यकता है उसको अपने विभागाध्यक्ष से व्यक्तिगत रुचि लेकर समयावधि बढ़वाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उन कार्यों को पूर्ण कराएं।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थावार परियोजनाओं के निर्माण संबंधी विस्तृत जानकारी सम्बंधित अधिकारियों से ली। यूपी सिडको की प्रगति धीमी होने के कारण असंतोष व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किए। इसी प्रकार सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त किया।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिया कि सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों की अद्यतन जानकारी अपलोड कराएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, बीएसए, डीआईओएस, अभियंता पीडब्ल्यूडी सहित कार्यदाई संस्थाओं से सम्बन्धित अधिकारी व विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें