मुख्य विकास अधिकारी ने की विद्युत एवं इस जुड़े कार्य आवश्यकताओं के विभागों की समीक्षा बैठक-देखे जारी किया दिशा निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया उत्तर प्रदेश -अर्जुन यादव की रिपोर्ट।कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत कार्य आवश्यकताओ वाले विभागों की आवश्यक बैठक मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों में विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफार्मर लगाए जाने, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि तथा ट्रांसफार्मर एवं पोल शिफ्ट किए जाने से संबंधित लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्युत संबंधी कार्य लंबित रहने से संबंधित विभागों को अपने कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में विद्युत विभाग अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील रहते हुए विभागों के लंबित विद्युत प्रकरणों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करे।

बैठक में आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, नलकूप सहित नगर निकायों में विद्युत कनेक्शन, ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित विभागों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों, नलकूपों एवं अन्य सरकारी संस्थानों में विद्युत संबंधी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि विभागीय कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। नगर निकायों में लंबित विद्युत प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद्रनाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजीयावन मौर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा, जल निगम एवं ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता गण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें