सार्वजनिक खलिहान पर अंबेडकर प्रतिमा विना अनुमति के रखने पर प्रशासन रोका-देखे देवरिया से अर्जुन यादव की रिपोर्ट,https://youtu.be/2B4_bQqOlBw?si=Ico_uvhMqs3yxcy_

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया उत्तर प्रदेश -अर्जुन यादव की रिपोर्ट ‌।जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार अंतर्गत ग्राम लवकनी में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिना अनुमति सरकारी खलिहान की भूमि पर अंबेडकर जी की मूर्ति रखवाने का मामला सामने आया।

इस सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा था और जिन लोगों द्वारा मूर्ति रखवाया गया उनसे संवाद किया जा रहा था। जिनके द्वारा मूर्ति रखवायी गयी थी उनके द्वारा सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति वहां से हटाने को तैयार हो गये।

मूर्ति हटाते वक्त वहीं पर मौजूद कुछ अराजक तत्वों द्वारा उनके ऊपर हमला किया गया। ईंट और पत्थर से किये गये इस हमले में मौके पर मौजूद प्रशासन व पुलिस के कर्मचारीगण को चोट आयी है। सभी के सुरक्षार्थ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की गयी है। सम्मानित तरीके से अंबेडकर जी की मूर्ति उक्त स्थान से हटाया गया है।

जिन लोगों द्वारा पत्थरबाजी किया गया है, उनके विरूद्ध सख्त एक्शन लिया जायेगा। साथ-साथ जो भी विभागीय कमी हुई है, उसकी जांच करके जो दोषी कर्मचारी हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।

अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी देवरिया मधुसूदन हुल्गी के साथ पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर की बाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें