24 जुलाई को सलेमपुर तहसील में लगेगा कल्याणकारी शिविर,https://youtu.be/GbhmWYx_7MY?si=FIOTppkzpm-ZYImj

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया, उत्तर प्रदेश -अर्जुन यादव की रिपोर्ट,जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, महिला कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनपद की सभी तहसीलों में “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” की मूल भावना के साथ कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 24 जुलाई को पूर्वाह्न 10:00 बजे से तहसील परिसर सलेमपुर में कल्याणकारी शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, महिला कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

शिविर में दिव्यांग सहायक उपकरण, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। संबंधित विभागों के लाभार्थी शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें