विकास भवन में 25 जुलाई को होगा एनपीएस जागरूकता सेमिनार, कर्मचारियों को मिलेगी पेंशन संबंधी जानकारी, https://youtu.be/X84Owt18ySU?si=Wif8Vcvg1iO_9FpJ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

देवरिया, उत्तर प्रदेश -अर्जुन यादव की रिपोर्ट -राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के प्रति सरकारी कर्मचारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से 25 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे विकास भवन के गांधी सभागार में एनपीएस जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

एचडीएफसी पेंशन फंड मैनेजमेंट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में कर्मचारियों को एनपीएस की कार्यप्रणाली, अंशदान, पेंशन फंड के प्रदर्शन का मूल्यांकन, फंड मैनेजर बदलने की प्रक्रिया, कर लाभ, आंशिक निकासी, सेवानिवृत्ति के समय उपलब्ध विकल्प तथा शिकायत निवारण प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

सेमिनार लगभग 30 से 45 मिनट का होगा, जिसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित कर कर्मचारियों की शंकाओं का समाधान किया जाएगा। विशेषज्ञ एनपीएस से जुड़े विभिन्न प्रावधानों और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विस्तार से जानकारी देंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की बेहतर समझ विकसित कराना तथा उन्हें अपने भविष्य की वित्तीय योजना के संबंध में जागरूक बनाना है।

Leave a Comment

और पढ़ें