पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिएhttps://youtu.be/v3kabqd1iMY?si=xeC-vNRnNLqqb92- ऑनलाइन आवेदन शुरू, समय-सारणी जारी,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया, उत्तर प्रदेश -अर्जुन यादव की रिपोर्ट –जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि शैक्षिक सत्र/वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं के अंतर्गत समस्त वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए शासन स्तर से समय-सारणी जारी कर छात्रवृत्ति पोर्टल खोल दिया गया है।

नhttps://youtu.be/v3kabqd1iMY?si=xeC-vNRnNLqqb92-

उन्होंने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा ऑनलाइन तैयार करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। छात्र-छात्राओं द्वारा नवीनीकरण (Renewal) हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं हार्ड कॉपी संस्थान में जमा करने की अवधि 11 अगस्त से 25 अगस्त, 2026 तक रहेगी।

विद्यालयों द्वारा बायोमैट्रिक सत्यापन, प्राप्तांक, पूर्णांक एवं उपस्थिति दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। नवीन (Fresh) छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त से 21 सितंबर, 2026 तक तथा हार्ड कॉपी संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, 2026 है। विद्यालयों द्वारा आवेदन सत्यापन एवं अग्रसारण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है।

इसी प्रकार कक्षा 12 से उच्चतर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा का अद्यतन एवं डिजिटल सत्यापन 22 जुलाई से 15 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा। नवीनीकरण (Renewal) के लिए आवेदन 15 सितंबर से 15 अक्टूबर, 2026 तक किए जाएंगे तथा संस्थानों द्वारा बायोमैट्रिक सत्यापन एवं आवेदन अग्रसारण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर, 2026 होगी। नवीन (Fresh) छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक किए जा सकेंगे।

हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर, 2026 तथा शिक्षण संस्थानों द्वारा आवेदन सत्यापन एवं अग्रसारण की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें