रुद्रपुर तहसील में 21 जुलाई को लगेगा कल्याणकारी शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ,https://youtu.be/ywF583QpQCM?si=vludhlXk4GvtKDva

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया उत्तर प्रदेश-अर्जुन यादव की रिपोर्ट-जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” की मूल भावना के तहत जिला समाज कल्याण, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जिला प्रोबेशन, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनपद की सभी तहसीलों में कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 21 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 10 बजे से तहसील परिसर रुद्रपुर में कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे तथा दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान, सहायक उपकरण वितरण सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोजित इस कल्याणकारी शिविर में पात्र लाभार्थी उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करा सकते हैं तथा संबंधित विभागों द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें