कल्याण मंडप भवन निर्माण परियोजना का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया, उत्तर प्रदेश-अर्जुन यादव की रिपोर्ट।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज नगर के भुजौली कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन कल्याण मंडप भवन परियोजना का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को सचेत करते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिएउन्होंने बताया कि लगभग 5 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रही इस परियोजना का कार्य अप्रैल 2025 में प्रारंभ हुआ था तथा इसे अगस्त 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि भवन का लगभग 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष कार्य प्रत्येक दशा में निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद देवरिया के अभियंता, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के प्रवर अभियंता बी.पी. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें