22 वर्षीय ओंकार का संदिग्ध परिस्थितियों मौत,हत्या व आत्महत्या की बनी अबूझ पहेली, परिजनों का रो रो बुरा हाल, https://youtu.be/EMnen68PvnE?si=OQADFq_aY2YnxPRa

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज उत्तर प्रदेश-गजेन्द्र नाथ पांडेय-यूपी के महराजगंज जनपद के एक गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेने का प्रयास किया। लेकिन फोरेंसिक टीम आने तक परिजनों ने शव नहीं सौंपा ।

पुरंदरपुर थाना के पैसिया ललाइन का मामला-क्षेत्र के पैसिया ललाइन निवासी ओमप्रकाश चौहान का 22 वर्ष का लड़का ओंकार बृहस्पतिवार को रात्रि में लगभग 9 बजे दुर्गा मंदिर से सटे घर से भोजन करने के बाद पैसिया चौराहा से सोनवल जाने वाली सड़क पर स्थित अपने मकान पर प्रत्येक दिन की तरह सोने के लिए आया था।

शुक्रवार को सुबह में संदिग्ध परिस्थितियों में ओंकार की मौत -जिस सड़क के सटे ओमप्रकाश चौहान का नया मकान है ।बगल में खेत है।सुबह में लगभग 7बजे ओंकार की मां अपना खेत देखने के लिए आई ।बेटे के मोबाइल पर फोन भी लगाती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ ।मां पहुंच गई मकान पर। पहले बुलाई लेकिन जब अंदर से आवाज नहीं आया तो मां शटर के रास्ते देखा तो बेटा का शव फंदे से लटका हुआ पड़ा था।मां दहाड़ मारकर रोने लगी ।रोने की आवाज सुन गांव के तमाम लोग एकत्र हो गए।

स्थानीय लोगों ने पुरंदरपुर पुलिस व चौकी इंचार्ज को दिया सूचना:- सूचना मिलते पुरन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया व चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ घटना स्थल घर पर पंहुच गए।शव का पीएम कराने के लिए शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। लेकिन परिजन व ग्रामीण फोरेंसिक टीम जांच के लिए बुलाने की मांग करने लगे । जिससे पता चल सके मौत कैसे हुई?

प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारी को दिया-प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारी को देने के साथ ही परिजनों के द्वारा फोरेंसिक जांच टीम के मांग की भी जानकारी दिया ।पुलिस फोरेंसिक टीम आने की इंतजार करती रही । जिससे मृतक परिजनों का विश्वास न्याय को लेकर बना रहे।

फोरेंसिक जांच टीम आने के बाद मृतक युवक का शव लिया पुलिस:-जिला मुख्यालय से जब पैसिया ललाइन में मृतक ओकर के घर पहुंची फोरेंसिक टीम। घटना का निरीक्षण किया।उसके पश्चात पुरंदरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के तहत पीएम के लिए महराजगंज भेज दिया है।

ओंकार की मौत हत्या या आत्महत्या को लेकर बना एक अबूझ पहेली;-आखिर किस बात को लेकर ओंकार ने किया आत्म हत्या? यह बड़ा सवाल परिजनों का है-अगर आत्म हत्या नहीं है तो आखिर किस बात को लेकर हुआ हत्या ?जिसका चर्चा बना है ।आखिर गांव व परिजन स्थानीय पुलिस को शव सौंपने से पहले फोरेंसिक जांच टीम से घटना की जांच कराने की मांग कर लिया।टीम आने के बाद ही सौंपा शव।हत्या व आत्म हत्या में उल्झी ओंकार की मृत्यु।

किसान से रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल का वीडियो वायरल-डीडीसी नवीन गोयल ने चकबंदी लेखपाल को किया निलंबित-गजेन्द्र नाथ पांडेय,https://youtu.be/RUgnX01jnPg?si=DXnGd-v4srdWfgOq

प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर गौरव कनौजिया इस संबंध में बताया:-प्रभारी निरीक्षक ने इस संबध में बताया की पीड़ित पक्ष का हीत सर्वोपरि है ।इस मृतक युवक के परिजन फोरेंसिक टीम की मांग किया।जिसे बुलाकर जांच पड़ताल हुआ है।शव को पीएम के लिए भेजा गया है। जिससे मृत्यु के कारण का पता चल सके। रिर्पोट आने बाद आवश्यक कार्रवाई होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें