किसान से रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल का वीडियो वायरल-डीडीसी नवीन गोयल ने चकबंदी लेखपाल को किया निलंबित-गजेन्द्र नाथ पांडेय,https://youtu.be/RUgnX01jnPg?si=DXnGd-v4srdWfgOq

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसान से रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल का वीडियो वायरल-डीडीसी नवीन गोयल ने चकबंदी लेखपाल को किया निलंबित-गजेन्द्र नाथ पांडेय

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर कुर्थिया के किसान से चकबंदी के नाम पर रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। जिसे लेकर विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जिला चकबंदी अधिकारी ने जांच करने का आदेश दिया है।

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीड़ित किसान विशुनपुर कुर्थिया जयप्रकाश पांडेय द्वारा दिए शिकायत पत्र के अनुसार गांव में उनके चक संख्या 151 में लगभग आठ एकड़ जमीन है। जिसमें चकबंदी लेखपाल अनिल पांडेय ने गांव के कुछ लोगों का उड़ान चक लगा कर हमारे खेत को बर्बाद कर दिया। चकरोड से हटा कर मेरा खेत पीछे कर दिए।

जिसके सम्बंध में चकबंदी लेखपाल अनिल से खेत को सही जगह करने को कहा गया तो उन्होंने ने उसके बदले उन्होंने एक लाख रुपये की मांग किया। जिसमें पीड़ित किसान जयप्रकाश ने 70 हजार रूपये लेखपाल को दे दिए। लेकिन जब किसान का खेत चक ठीक नही हुआ तो वह बृहस्पतिवार को लेखपाल अनिल से मिले।

लेखपाल को पुनः 30 हजार रुपये दिए। किसान जयप्रकाश का आरोप है कि लेखपाल ने उनसे पुनः 70 हजार की मांग कर रहे हैं। जिससे किसान आहत है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत आवेदन पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है।

मामले में नया मोड़ तब आ गया जब इस प्रकरण में पैसे के लेनदेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इस सम्बंध में जिला चकबंदी अधिकारी नवीन गोयल ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के बाद सम्बंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें