महराजगंज, उत्तर प्रदेश!जिलाधिकारी गौरव सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ तहसील नौतनवा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष लगभग 187 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 23 प्रकरणों को जिलाधिकारी द्वारा मौके पर निस्तारित कर दिया गया। अवशेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए समयांतर्गत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस के प्रकरण और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी समय और गुणवत्ता का ध्यान रखें।
अधिकारी शिकायतों का निस्तारण अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं। शिकायतों के निस्तारण की निगरानी स्वयं करें। अधिकारी अंतिम आख्या से पूर्व शिकायतकर्ता से बात अवश्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर नवीन प्रसाद, सीएमओ डॉ सुरेंद्र चौधरी, डीडीओ भोलानाथ कन्नौजिया, सहायक आयुक्त व निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता, उपनिदेशक कृषि संजीव कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।









