लक्ष्मीपुर में स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला, ₹ लाखो के जेवर और बाइक लूटकर फरार हुए बदमाश-केस दर्ज-लूटेरो तक पहुचने के लिए टीम का…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीपुर में स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला, लाखो के जेवर और बाइक लूटकर फरार हुए बदमाश-केस दर्ज

महराजगंज,उत्तर प्रदेश। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार शाम एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। धनहिया चौराहे पर दुकान चलाने वाले स्वर्ण व्यवसायी रंजीत सोनी पर आधा दर्जन बदमाशों ने उस समय हमला किया, जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

जंगल के पास दी वारदात को अंजामपीड़ित रंजीत सोनी के मुताबिक, मल्हनी-फुलवरिया मार्ग पर जंगल के समीप दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उन पर बीयर की बोतलों और डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद 1.5 किलो चांदी, 20 ग्राम सोना और उनकी बाइक लेकर चंपत हो गए।पुलिस की 6 टीमें जुटीं जांच मेंघटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुरन्दरपुर थाना प्रभारी मनोज राय ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।मामले के खुलासे के लिए जिले की स्वाट और सर्विलांस समेत कुल 6 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें