गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज,उत्तर प्रदेश। जनपद के पुरन्दरपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर बड़ा सफलता हासिल किया है। ट्रेलर के टैंक से डीजल की चोरी करने वाले एक चोर को डीजल सहित पकड़ कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय रवाना किया गया है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 18.05.2026 को थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर मु0अ0सं0 126/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय रवाना किया गया।
थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र के देवपुर में दिनांक 16/17.05.2026 की रात वाहन संख्या UP56AT4148 (टेलर) से अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में थाना पुरन्दरपुर पर मु0अ0सं0 126/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर चोरी किए गए डीजल के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।









