जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय,महराजगंज-उत्तर प्रदेश! जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सबसे पहले भारत–नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का निरीक्षण किया और एसएसबी व प्रशासन–पुलिस के अधिकारियों के साथ वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य को सितम्बर माह तक हर हाल में पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान चेक पोस्ट तक आवागमन के लिए सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य मार्ग को लगातार संचालित रखने हेतु जरूरी निर्देश दिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी  द्वारा स्व-जनगणना ऐप के माध्यम से ग्राम पंचायत शेख फरेंदा, टोला केवटलिया में स्व-जनगणना कार्य हेतु ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

इस दौरान ग्रामीण शिवकरन यादव ने ऐप के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की। जिलाधिकारी ने शिवकरण यादव को बधाई देते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का अनुरोध किया।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नौतनवा नवीन कुमार, नायब तहसीलदार नौतनवा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें