महराजगंज-उत्तर प्रदेश ।नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के सम्मान में आज एडवोकेट सभागार में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी का जनपद में पूर्व में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में रहते हुए विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देने तथा पुनः जिलाधिकारी के रूप में जनपद में आगमन पर बधाई देते हुए बार एसोशिएशन के पदाधिकारियों ने सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शुक्ला एवं मंत्री आनन्द पाण्डेय द्वारा उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2021 से पूर्व गोरखपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्य करते हुए उन्हें न्यायिक कार्यों का अनुभव प्राप्त हुआ। उस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं की बहस सुनने तथा न्यायिक जटिलताओं को समझने का अवसर मिला, जिससे न्यायिक कार्यों के प्रति उनकी रुचि और बढ़ी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं से निरंतर सीखने का अवसर प्राप्त हुआ, जो प्रशासनिक कार्यों में भी उपयोगी सिद्ध हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2021 से 2023 तक मुख्य विकास अधिकारी तथा गोरखपुर नगर आयुक्त के पद पर रहते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का अवसर मिला। महराजगंज को एक अच्छा जनपद बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां बार एवं बेंच के बीच बेहतर संवाद देखने को मिलता है।
जिससे न्यायिक कार्यों के निष्पादन में सहूलियत होती है। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के मध्य समन्वय एवं संवाद सदैव बना रहना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी वरिष्ठ एवं नवोदित अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता शम्भू शरण श्रीवास्तव, केशव पाण्डेय, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, श्री दिनेश लाल, राकेश बिहारी लाल श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।









