एम० पी० मोंटेसरी स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) सकुशल संपन्न-सर्टिफिकेट पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एम० पी० मोंटेसरी स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) सकुशल संपन्न-सर्टिफिकेट पाकर खिले नौनिहालों के चेहरे

महराजगंज।कोल्हुई उपनगर में स्थिति एम० पी० मोंटेसरी स्कूल में मंगलवार को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि प्रबन्धक मन्तू प्रसाद अग्रहरी रहे। प्रबंधक ने स्कूली बच्चो को ट्राफी, मेडल व सर्टिफिकेट देकर उत्साहवर्धन किया जिसे पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे। विद्यालय के प्रबन्धक मन्तू प्रसाद अग्रहरी ने कहा कि पीटीएम का उद्देश्य बच्चों द्वारा की जा रही मेहनत और असाइनमेंट से अभिभावकों को अवगत करवाना है।

अभिभावकों को बच्चों की खामियों व पढ़ाई में उनके स्तर को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान करना है ताकि स्कूल के बच्चे उच्चतम स्तर तक पहुंच सकें। उन्होंने स्कूल के समस्त बच्चो को लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। ज्ञात हो स्कूल की प्रिंसिपल संध्या गुप्ता ने शिक्षको व अभिभावकों की मौजूदगी में स्कूली बच्चों की समस्याएं जानी और उनके समाधान का संकल्प लिया।

तत्पश्चात मैनेजिंग डायरेक्टर डी. एस अग्रहरी ने क्लास में प्रथम, द्रितया व तृतिया स्थान हासिल करने वाले बच्चो को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर शिक्षकगण आशीष कन्नौजिया, रुचि शर्मा अवंतिका मद्धेसिया, लक्ष्मी चौबे, बबिता गुप्ता, रिया गुप्ता, महनूर खान , संजना रौनियार, एस.बी श्रीवास्तव, सोनम वरुण , नाजिया खान , शिवांगी मद्धेसिया , शालिनी श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रही।

Leave a Comment

और पढ़ें