बेसिक शिक्षा सभी बच्चों को नींव होती है- निपुण स्कूल के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी संबोधित करते हुए बोले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक फरेन्द्रा वीरेन्द्र चौधरी ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन करके किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बेसिक शिक्षा किसी भी बच्चे की शैक्षणिक नींव होती है। नींव मजूबूत होगी तभी भव्य इमारत तैयार होगी। आज आप सभी ने सम्मिलित प्रयास से महाराजगंज को प्रदेश में तीसरा स्थान दिलाया है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग और शिक्षकों को निपुण विद्यालय बनने पर बधाई दिया एवं बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों की शिक्षा की नींव है। इसका मजबूत होना बेहद जरूरी है। जनपद की उपलब्धि इस दृष्टिकोण से बेहद अहम है।

विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि महराजगंज को शिखर पर पहुंचाने के लिए हम सबको कमर कस लेना चाहिए। बेहतर शिक्षा ही, बेहतर भविष्य की नींव है।

इस अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक से 5 निपुण विद्यालयों को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ऋद्धि पांडेय ने सभी अतिथियों व आगुन्तको के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए बेसिक विभाग के उपलब्धियों से सबको अवगत कराया।

इस अवसर पर ३० प्रा० वि० महराजगंज के छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का संचालन एआरपी अरविंद जायसवाल ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह, डायट प्रवक्ता सुनील भारती, डीसी ट्रेनिग अखिलेश वर्मा, डी.सी एमडीएम शैलेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें