प्रशासन की कार्यशैली पर समिति ने लगाई मुहर, समयबद्ध निस्तारण पर जोर-अर्जुन यादव की रिपोर्ट देवरिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया।विकास भवन स्थित गांधी सभागार में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति की बैठक मा० सभापति डॉ. रतनपाल सिंह, सदस्य विधान परिषद, के सभापतित्व में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान समिति के समक्ष विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें बताया गया कि अधिकांश योजनाओं एवं प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध रूप से किया जा रहा है। समिति ने जनपद प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उसकी सराहना की।

सभापति डॉ. रतनपाल सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा कार्यों में लाई गई गति सराहनीय है और इसका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि शेष लंबित प्रकरणों का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने समिति को अवगत कराया कि जनपद में वित्तीय देयों, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, निर्माण कार्यों एवं अन्य प्रशासनिक प्रकरणों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किए जाएं।

मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण हेतु विभागवार लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

जिनके सैय्या प्रदेश, बच्चे छोटे-कैसे उनके घर पहुंचे रसोई गैस? बुकिंग के बाद भी गांव में नहीं पहुंच…

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाएं।इस अवसर पर जनपद के सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें