महराजगंज। रसोई गैस की बुकिंग के बाद भी गांव में नहीं पहुंच पा रहा है ।रसोई गैस । जबकि यह भी कहा जा रहा है कि किसी तरह की समस्या नहीं है।टूल फ्री नंबर भी जारी हुआ है । व्यवस्था को लेकर तरह तरह की गाइडलाइंस भी जारी किया जा रहा है ।लेकिन बेमतलब साबित हो रहा है
प्रदेश के सभी गांव व शहर क्षेत्र के तमाम ऐसे नागरिक हैं जो अपने परिवार व बच्चों के भरण पोषण या आर्थिक सुधार,विकास के लिए प्रदेश व विदेश में मेहनत मजदूरी कर रहे हैं ।मां बाप बूढ़े है। बच्चे छोटे हैं ।अगर जांच हो तो पांच से दस प्रतिशत ऐसे लोग गांव में मिलेंगे।जो बाहर है ।
उज्ज्वला का रसोई गैस का कनेक्शन महिलाओं के नाम-नही सप्लाई आ रहा गांव में;-भारत सरकार द्वारा उज्ज्वला गैस का कनेक्शन महिलाओं के नाम से दिया गया है । जिसमें लगभग हर गरीब परिवार के महिलाओं को मिला है ।और गरीब महिलाओं के पति ,बेटे मेहनत मजदूरी करने के देश प्रदेश व विदेश में हैं ।गांव में जब रसोई गैस एजेंसी मालिक भेज कर सप्लाई करते थे सबको आसानी से गैस उपलब्ध हो जाता था ।
लेकिन पंद्रह दिन से गांव में किसी भी गैस कंपनी की गाड़ी नहीं आ रही है।ऐसे में जिनके सैय्या है … व बेटा है .. भाई.. पिता… उनको कैसे मिले रसोई गैस ?
पंद्रह दिन से अधिक बिता गांव में नहीं पहुंचा किसी भी गैस कंपनी का रसोई गैस-होम डिलेवरी का फरमान बेअसर-जनपद में अनेक नाम से रसोई गैस की एजेंसी स्थापित है ।सभी एजेंसी से उज्ज्वला गैस व व्यक्तिगत गैस कनेक्शन है ।लेकिन जब से रसोई गैस की किल्लत हुई है ।तभी से किसी भी एजेंसी की रसोई गैस बुकिंग के बाद गांव में होम डिलीवरी नहीं हुई है ।हां इतना जरूर हुआ है गैस एजेंसी के कर्मचारी बुकिंग होने के बाद डीएसी नंबर मांग कर डिलेवरी कर दे रहे हैं । विश्वस्त सूत्रों बताते हैं दूसरे तीसरे दिन गैस कनेक्शन धारी के खाते में सब्सिडी आ जा रहा है ।लेकिन रसोई गैस कोई और गैस एजेंसी से ले ले रहा है ।जब सब्सीडी खाते में आ रहा है जिसे देख कनेक्शन धारी हतप्रभ हो जा रहा है।
आखिर आदेश व गाइड लाइन के बाद होम डिलीवरी क्यों नहीं? आखिर जब किल्लत नहीं रसोई गैस का। बुकिंग के बाद एजेंसियां को होम डिलीवरी के लिए आदेश फरमान सब जारी हुआ तो रसोई गैस की होम डिलीवरी क्यों नहीं ?आखिर इसका जिम्मेदार कौन? गैस एजेंसियों के द्वारा आदेश का नहीं हो रहा अनुपालन तो कार्रवाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारी मौन क्यों?
जिन महिलाओं पति व बेटे बाहर-नही हो रहा होम डिलीवरी तो कैसे मिलेगा बुकिंग के बाद रसोई गैस?यह बड़ा सवाल है । होम डिलीवरी क्यों नहीं?आखिर गैस एजेंसी क्यों नहीं होम डिलीवरी के आदेश का पालन कर रही है ।ऐसे तमाम गरीब महिला पुरूष गैस एजेंसी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं । आखिर नहीं होगा होम डिलीवरी तो कैसे मिलेगा उन्हें रसोई गैस?







