यूपी सीएम योगी पीएम आवास योजना शहरी2.0के 90 हजार लाभार्थियों को प्रथम किस्त अंतरण डीबीटी से किया-लाभार्थियो में खुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।सोमवार को दिन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 90 हजार लाभार्थियों को प्रथम किश्त का अंतरण डीबीटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थी श्रीमती गुंजा देवी से संवाद भी किया।

मुख्यमत्री ने संवाद के दौरान गुंजा देवी को आवास स्वीकृत होने और उसके लिए प्रथम किश्त मिलने की बधाई दी।मुख्यमंत्री ने गुंजा देवी को सरकार की ओर से मिल रहे अन्य योजनाओं के लाभों की भी जानकारी ली। कहा कि सरकार का प्रयास है कि आप लोगों तक प्रत्येक योजना का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने गुंजा देवी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के 90 हजार लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से धनराशि का हस्तान्तरण किया गया। जनपद में कुल 1285 लाभार्थियों के खातों में प्रति लाभार्थी ₹ 01 लाख की धनराशि का अंतरण किया गया। जबकि प्रदेश में कुल 90 हजार लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगण द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में 250 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद फतेहपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया और प्रयागराज के लाभार्थियों से संवाद किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र है कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के तहत कार्य कर रही और योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी आमजन के हित में निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में में आज जनपद के 1285 लोगों को 01 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है।

विधायक फरेंदा ने कहा कि आज जिन लोगों को आवास हेतु धनराशि प्राप्त हुई है, सभी को बधाई। आशा है कि इस धनराशि का इस्तेमाल कर आप लोग अपना आशियाना बनाएंगे।

जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए सभी लोगों का प्राप्त धनराशि का उपयोग आवास बनाने में करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार, पीओ डूडा  प्रेमशंकर पांडेय, नगर पंचायत आनंदनगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल,  सांसद प्रतिनिधि  जगदीश मिश्रा, सीएमएम आनंद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें