एलपीजी गैस सुचारू रूप से जारी है-जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी सिंह महराजगंज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। जिलापूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह ने बताया है कि जनपद में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण का दैनिक निरीक्षण किया जा रहा है।

जिलाधिकारी पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल की कुल 47 एजेंसियां कार्यरत हैं। जनपद में औसत बुकिंग 10002 है। 15 मार्च की बुकिंग 10560 है। जबकि स्टॉक 17181 है और 14 मार्च को कुल बिक्री हुए सिलेंडर की संख्या 8626 है। उन्होंने कहा कि जनपद में एलपीजी सिलिंडर की कमी नहीं है।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रवर्तन दलों का गठन कर दिया गया है। इन टीमों के द्वारा विभिन्न एजेंसियों और गोदामों का स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अनावश्यक रूप से एजेंसियों और गोदामों पर भीड़ न लगाएं, क्योंकि गैस सिलेंडर का वितरण होम डिलीवरी द्वारा ही किया जाएगा।

अवैध भंडारण और कालाबजारी करने वालों के विरुद्ध जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें