नेपाल राष्ट्र की चुनाव को लेकर,इंडो-नेपाल क्रॉस बॉर्डर ज्वाइंट सिक्योरिटी कोआर्डिनेशन कमेटी की ऑनलाइन बैठक-दोनो पक्ष करेगा परस्पर सहयोग -गजेन्द्र नाथ पांडेय purvanchl bulletin निष्पक्ष खबर अब तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।इंडो-नेपाल क्रॉस बॉर्डर ज्वाइंट सिक्योरिटी कोआर्डिनेशन कमेटी की ऑनलाइन बैठक जनपद महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर व पश्चिमी चंपारण के वरिष्ठ अधिकारियों और नेपाल के रूपनदेही, कपिलवस्तु व नवलपरासी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच संपन्न हुई।

बैठक में नेपाल में आगामी चुनाव क दृष्टिगत सीमा की निगरानी, सीमा पर कानून व्यवस्था, सीमाद्योतक चिन्हों, नोमेंस लैंड के सुंदरीकरण, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, शराब, खाद व अन्य वस्तुओं की तस्करी आदि को रोकने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने नेपाली प्रशासन के 05 मार्च की मध्यरात्रि से 72 घंटे पूर्व अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील करने के अनुरोध पर शासन के निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उन्होंने नेपाल में शुचितापूर्ण चुनाव को सुनिश्चित कराने को लेकर सभी जरूरी सहयोग का आश्वासन दिया।

दोनों पक्षों ने संयुक्त गश्त और सीमा पर अवैध गतिविधियों को रोकने को लेकर परस्पर सहयोग के अन्य उपायों को अपनाने को लेकर भी जोर दिया। साथ ही सीमापारीय व्यापार को बढ़ाने पर और अवैध व्यापार और तस्करी में सलंग्न लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर चर्चा की।

जिलाधिकारी ने सीमारेखा की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता का भी अनुरोध किया। उन्होंने अन्य विषयों में सूचना साझा करने का भी अनुरोध किया, ताकि बाढ़ से बचाव हेतु आवश्यक इंतजाम किए जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महराजगंज पुलिस द्वारा साझा की गई वांछित अपराधियों की सूची पर पर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया। उन्होंने सीमापारीय तस्करी के संदर्भ में भी ज्वाइंट पेट्रोलिंग और सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का अनुरोध किया।

बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने, सीमाद्योतक चिन्हों के सुदृढ़ीकरण, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के विषय में भी विस्तार से चर्चा की और समुचित कार्यवाही पर सहमति व्यक्त की। दोनो पक्षों ने परस्पर संवेदनशील और महत्वपूर्ण सूचनाओं को साझा करने पर भी सहमति व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने बेहद सौहर्द्रपूर्ण और सकारात्मक माहौल में बैठक आयोजित करने के लिए नवलपरासी के मुख्य जिला अधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन महराजगंज की ओर से हम आश्वस्त करते हैं कि नेपाल में चुनाव सकुशल और शुचितापूर्ण ढंग से संपादित हो, इसके लिए सभी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंधों को और बेहतर करने के लिए हमारी ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।

नवलपरासी के मुख्य जिला अधिकारी ने भारत की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों का बैठक में सम्मिलित होने के लिए आभार व्यक्त किया और नेपाल–भारत के बेहतर संबंधों के लिए लगातार सहयोग का आश्वासन दिया।

नेपाल में 05 मार्च को नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा का चुनाव को होना है, जिसको लेकर नेपाली प्रशासन द्वारा समन्वय समिति की बैठक की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार और उपजिलाधिकारी नौतनवा, उपजिलाधिकारी निचलौल व सीओ नौतनवां सहित वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें