जिला स्तरीय साख समिति (DCC) की विशेष बैठक सम्पन -गजेन्द्र नाथ पांडेय-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज।जिला स्तरीय साख समिति (DCC) की विशेष बैठक अपराह्न 1 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार, महराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) भूपेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।

बैठक में पूर्व में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) की बैठक दिनांक 30.01.2026 में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों, ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अध्यक्ष  ने संबंधित बैंकों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अन्य सरकारी ऋण योजनाओं की प्रगति पर विशेष चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित किया जाए।

जनपद के बैंकिंग परिदृश्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि दिसंबर 2025 तक जनपद का कुल जमा ₹8739.68 करोड़ तथा कुल ऋण ₹6344.49 करोड़ है। जनपद का सीडी रेशियो 72.60% दर्ज किया गया, जो निर्धारित मानक से अधिक है। अध्यक्ष ने सीडी रेशियो में और सुधार हेतु प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।

वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु वार्षिक ऋण योजना (ACP) एवं ब्लॉक क्रेडिट प्लान (BCP) पर भी चर्चा की गई तथा प्रस्तावित लक्ष्य को अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया।

बैठक में आगामी 20 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा क्रेडिट कैम्प की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी बैंकों को अधिकतम ऋण वितरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें