डीआईजी गोरखपुर ने महराजगंज में थाना का निरीक्षण के साथ आगामी पर्व को कैसे मनाएं!पीस कमेटी के साथ बैठक कर पर्व मनाने का दिया मंत्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर/महराजगंज।मंगलवार को दोपहर गोरखपुर रेंज के डीआईजी शिवसिम्पी चनप्पा ने पुरंदरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, साथ ही साथ आगामी त्योहारों को लेकर जन प्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग भी ली।जिसमे होली, रमजान के त्योहार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।

निरीक्षण से पहले उनको गार्ड ऑफ आनर दिया गया ,इस दौरान उन्हे थाने की साफ – सफाई समेत अन्य चीजो को निरीक्षण किया।उन्होंने सिपाहियो की वर्दी ,राइफल की सफाई, मेस,रजिस्टर का रख रखाव ,थाने मे रखे अपराधिक रजिस्टर के बारे में जानकारी ली।साथ ही थाने के लंबित विवेचनाओ पर आवश्यक निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने पीस कमेटी की मीटिंग ली ।

पीस कमेटी में आवश्यक- दिशा निर्देश-पीस कमेटी की बैठक के दौरान DIG ने ग्राम प्रधानों व चौकीदारों को निर्देश दिया कि गाँवों में सबको सूचित कर दे कि होली में जो रंग ने खेलना चाहे उन्हे कतई रंग न लगाए। होली व रमजान प्रेम व सौहार्द का त्योहार है जिसे आपसी भाईचारे के साथ मनाये। होली में जो भी मुहल्ले के लोग आपस में रंग खेलने के लिए जुलूस निकालते है, वो परमपरागत रास्ते से ही निकाले। कही से कोई अप्रिय बात हो तो तुरन्त थाने पर सूचित करें।

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद-इस दौरान उनके पुलिस अधिक्षक सीमेन्द्र मीणा , एडिशनल एसपी सिद्धार्थ, सीओ फरेन्दा अनुरुद्ध कुमार, CO जय प्रकाश त्रिपाठी,थाना प्रभारी मनोज कुमार राय और थाने का समस्त स्टाफ़ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें