बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही:ग्यारह वोल्टेज का High Tension तार की चपेट में आये दो लोग गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में आक्रोश-ब्रेकिंग न्यूज महराजगंज
सुबह सुबह बिजली के तार गिर जाने से लक्ष्मीपुर क्षेत्र में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,हादसे के जिम्मेदार लोगों के उपर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है।
महराजगंज।जिले के लक्ष्मीपुर अंतर्गत बनरसिहा खुर्द गाँव में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ग्यारह हजार वोल्टेज हाईटेंशन तार का केबिल सुबह पांच बजे अचानक टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, आनन -फानन में ग्रामीणों ने CHC लक्ष्मीपुर इलाज के लिए पहुँचाया।घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है की जर्जर व ढीले हाईटेंशन तार को बदलने के लिए कई बार लिखित शिकायत की गई लेकिन कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दिया।
लक्ष्मीपुर उपखण्ड के बनरसिहा खुर्द गाँव मे आज सुबह ग्यारह हजार वोल्ट का तार कटकर नीचे गिर गया जिसके चपेट में आने से गाँव निवासी रामसूरत चौहान उम्र 50 वर्ष, व एक अन्य महिला उम्र 48 वर्ष घायल हो गई। यह हादसा सुबह 5 बजे के करीब हुआ जब लोग उठकर अपने नित्यकर्म में व्यस्त थे।हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने अपने सहयोग से CHC लक्ष्मीपुर पहुँचाया ,जहाँ फार्मासिस्ट पवन पांडे ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश-उक्त गाँव के प्रधान प्रभुदयाल ने हादसे का जिम्मेदार बिजली विभाग के लापरवाह अफसरों को माना है। उनका व अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव के ग्यारह हजार वोल्ट के जर्जर तार कई घरों के छतो से सटकर गुजर रहे है, जिसको LT में बदलने के लिए कई बार लिखित व मौखिक शिकायत की गई लेकिन कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दिया। अगर कही इस हादसे की वजह से किसी वक्ति की जान चली जाए तो कौन जिम्मेदार होगा।
मामले से अंजान JE बिजली-मामले में JE अड्डा बाजार शशिकांत वर्मा ने मामले में बताया कि उनके संज्ञान में इस तरह का अभी कोई मामला नहीं है। LT तार गिरा था जिसे ठीक करा दिया गया।इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी JE खबर लिखे जाने तक मौके पर नहीं पहुँचा था।
मामले में SDO बिजली अशोक पांडे ने बताया की घटना के बारे में पता करता हूँ। ग्रामीणों के अन्य शिकायतों का भी समाधान किया जायेगा।









