कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु समिति,अद्यौगिक इकाइयों की कानून सुरक्षा को लेकर हुई बैठक-देखिए बैठक में डीएम ने किया सबसे ज्यादा…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज। जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जिला उद्योग बन्धु समिति एवं औद्योगिक इकाइयों की कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं, जिनमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, निवेश मित्र पोर्टल, ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) तथा यूआरसी पोर्टल पर पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गई धनराशि के उपयोग की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत बैंकों के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त किया। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 1931 पत्रावलियों में से मात्र 555 तथा पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 812 में से 258 पत्रावलियों के स्वीकृत होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपायुक्त उद्योग एवं लीड बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया कि वे संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों की प्रगति में तेजी लाएं तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

उद्योगपतियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों के संबंध में अवगत कराए जाने पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि उद्यमियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन स्थापित किए जाएं तथा आवेदन पत्र भरने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे अधिकाधिक आवेदन सुनिश्चित हो सकें।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 160 का भौतिक लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष 309.50 लाख रुपये की मार्जिन मनी प्राप्त हुई है। कुल 229 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को प्रेषित किए जा चुके हैं।

https://purvanchalbulletin.com/archives/3001 इस खबर को भी देखिए

एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत 26 के भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष 78.00 लाख रुपये की मार्जिन मनी प्राप्त हुई है। इस योजना में 65 आवेदन पत्र (212.50 लाख रुपये) बैंकों को भेजे गए, जिनमें से 32 आवेदन स्वीकृत किए गए तथा 87.63 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। साथ ही 30 आवेदन पत्रों में 81.75 लाख रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है।

https://purvanchalbulletin.com/archives/3004 इस खबर को भी पढ़िए 

निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त 13,234 आवेदन पत्रों में से 13,067 का निस्तारण किया जा चुका है।बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने उद्यमियों से कानून व्यवस्था के बिंदु पर चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि किसी भी उद्यमी को यदि सुरक्षा संबंधी कोई समस्या होती है तो पुलिस और प्रशासन त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेगी। उन्होंने अवगत कराया कि नगर क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिससे निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही अन्य आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी तथा व्यापार मंडल एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें