मदरसा वोकेशनल परीक्षा 19 व 20 मई को, दो पालियों में होगी परीक्षा -अर्जुन यादव की रिपोर्ट
देवरिया।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश मदरसा वोकेशनल ट्रेनिंग परीक्षा वर्ष 2023 का आयोजन 19 एवं 20 मई, 2025 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 1:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक सम्पन्न होगी।इस संबंध में सभी परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापकों एवं जनपद स्थित मदरसों को समय सारणी की सूचना देने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।जनपद के सभी मिनी आई.टी.आई. मदरसों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे समय सारणी के अनुसार संबंधित परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा की जानकारी अवश्य उपलब्ध कराएं।









