मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का प्रारंभ,21से 40वर्ष के लोगों को मिलेगा पांच लाख रूपए चार साल तक ब्याजमुक्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज । उपायुक्त उद्योग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया हैं कि जनपद महराजगंज में सूक्ष्म, लघु उद्यमों को गति प्रदान करने के लिए एंव अधिक से अधिक रोजगार सृजित किये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना का प्रारम्भ किया गया है। ऐसे युवा जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष हैं तथा शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास के साथ किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय /शैक्षणिक संस्थान से कौशल सम्बन्धी सर्टीफिकेट कोर्स भी प्राप्त किया गया हैं। उन युवाओं को स्वरोजगार के लिए रू0 5:00 लाख तक के परियोजनाओं पर उद्योग एवं सेवा क्षेत्र हेतु ऋण (लोन) अगले 4 वर्षों के लिये ब्याज मुक्त एंव गारन्टी मुक्त दिया जायेगा। जनपद महराजगंज के सभी विकास खण्ड कार्यालय एंव सभी नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय पर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जनपद महराजगंज के युवाओं का पंजीकरण एंव ऑन लाईन आवेदन करवाया जा रहा है। सभी युवा उद्यमी अपने स्वरोजगार हेतु जनपद के सभी विकास खण्ड कार्यालय एंव सभी नगर पालिका सहित जनसुविधा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन में ट्रेनिंग सर्टिफिकेट की अनिवार्यता में शिथिलिकरण दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें