बन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर की टीम ने बरामद किया कीमती सांखू सागौन का लकड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज:जनपद के जंगल के सटे एक गांव के कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा जंगल की कीमती लकड़ी को छिपाया गया था । लेकिन बन विभाग के कर्मचारियों ने लकड़ी को बरामद कर कब्जे में ले लिया।बन विभाग की टीम कीमती लकड़ी को छिपाने वाले व्यक्तियों की पता लगा रही है । जिससे उस पर कार्रवाई किया जा सके।

सोहगी वरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के जंगल से सटे गांव रिसालपुर भोथहा में 9 बोटा  कटान कर सांखू व सागौन का कीमती लकड़ी को कुछ लोगों ने एक स्थान पर छिपाया था ।जिसकी सूचना मूखबीर ने बनविभाग को दे दिया।

मंगलवार को दिन में बनक्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर सहित बनकर्मी मौके पर पंहुच कर कीमती लकड़ी को बरामद कर कब्जे में ले लिया।लकड़ी का कटाने कर छिपाने वाले लकड़ी चोरो की पता बनविभाग की टीम लगा रही है । जिससे उनपर कार्यवाही किया जा सके।

गजेन्द्रनाथ पांडेय -पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें