यज्ञ के लिए भूमि पूजन व हनुमत ध्वजारोहण पूजन संपन्न-विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शतचंडी महायज्ञ के लिए भूमि पूजन किए – सुनील पाण्डेय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • यज्ञ के लिए भूमि पूजन व हनुमत ध्वजारोहण पूजन संपन्न-विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शतचंडी महायज्ञ के लिए भूमि पूजन किए – सुनील पाण्डेय
  • गजेन्द्र नाथ पांडेय -purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शतचंडी महायज्ञ के लिए भूमि पूजन किए – सुनील पाण्डेय

महराजगंज।फरेंदा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में स्थित काली माता मंदिर पर श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का आयोजन 30 अप्रैल से किया गया है। इसी के मद्देनजर रविवार को पंडित कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन और ध्वजारोहण पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि किसी भी यज्ञ के लिए निर्धारित भूमि का विधिवत पूजन कर देने के बाद उसकी रक्षा वीर हनुमंत लाल करते हैं। यज्ञ भूमि पर गाड़े गए ध्वजा पताका पर वीर हनुमान हर पल विराजमान रहते हैं। उन्होने कहा कि इस संसार में आपदाओं से रक्षा करने एवं मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए ही यज्ञ का आयोजन किया जाता है। यज्ञ में वह ताकत होती है, जो मानव के साथ पर्यावरण के संतुलन को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

इस मौके यजमान सुनील पांडेय, सत्यभामा पांडेय,पूर्व प्रधान देवेन्द्र पांडेय, बीडीसी वीरेंद्र पांडेय,शत्रुहन पांडेय, ओंकारनाथ पांडेय उर्फ बंटी पांडेय, जसवंत, अष्टभुजा उर्फ बाघे,राजन, बैजनाथ चौरसिया, पप्पू गुप्ता, बहरइची सहित तामम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें