सीएम से संदर्भित शिकायत पत्र की जांच करने गई मुजेहना गांव महिला लेखपाल,प्रधान किया बदसलूकी – तहरीर पर फरेंदा कोतवाली ने दर्ज किया केस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम से संदर्भित शिकायत पत्र की जांच करने गई मुजेहना गांव महिला लेखपाल,प्रधान किया बदसलूकी – तहरीर पर फरेंदा कोतवाली ने दर्ज किया केस -गजेन्द्र नाथ पांडेय-purvanchal bulletin निष्पक्ष खबर अब तक

महराजगंज । फरेंदा क्षेत्र के मुजहना गांव में तैनात महिला लेखपाल की तहरीर पर ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज एक शिकायत के निस्तारण के लिए पहुंची महिला लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान ने मारपीट व बदसलूकी की।

लेखपाल की शिकायत पर फरेन्दा पुलिस ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही हैं। फरेंदा तहसील के क्षेत्र खजुरिया की लेखपाल प्रियंका पटेल ने तहरीर बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री संदर्भ प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए ग्राम पंचायत मुजहना में गई थी। मौके पर शिकायतकर्ता के साथ शिकायत की निस्तारण कर रही थी, कि उसी दौरान ग्राम प्रधान राधेश्याम चौधरी मौके पर पहुंच कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारने की घमकी दी । मुजहना गांव में शिकायत के निस्तारण के लिए पहुंची थीं लेखपाल प्रियंका पटेल ने प्रधान पर मारपीट व बदसलूकी का लगाया आरोप ।

अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देते हुए सरकारी काम में बांधा पहुंचाने लगे। साथ ही अपशब्द बोलते हुए मारपीट किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। वहां से भाग कर किसी प्रकार से जान बचाया। लेखपाल ने कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने कहा कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें