निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न-अर्जुन यादव‌ की रिपोर्ट purvanchl bulletin

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न

विकास भवन के गांधी सभागार में जनपद में निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया।


        बैठक की शुरुआत में 29 नवम्बर 2024 को आयोजित पिछली बैठक की अनुपालन रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई, जिनमें भूसा दान एवं क्रय की स्थिति, गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को गर्मी से बचाने हेतु किए गए उपाय, साईलेज की मांग एवं आपूर्ति की स्थिति, भुगतान की प्रगति, एसएफसी पूलिंग के अंतर्गत प्राप्त व व्यय की गई धनराशि, तथा शेष राशि का विवरण शामिल रहा। मुख्य विकास अधिकारी  ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक माह न्यूनतम दो गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट गो-आश्रय पोर्टल पर अपलोड करें। इसी प्रकार, पशु चिकित्सा अधिकारियों को गोशालाओं का नियमित निरीक्षण कर पशुओं के उपचार से संबंधित विवरण पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

संतकबीरनगर। निदेशक ही नर्स का गला दबाकर किया था हत्या: पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा-जाने हत्या करने का कारण इस खबर को भी पढ़ें
      इसके अतिरिक्त, गो-आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे की स्थापना, अतिरिक्त शेड एवं भूसा घर का निर्माण, संतुलित आहार की व्यवस्था, चारागाह की भूमि पर नेपियर व ज्वार (सारधम) की बुवाई, रिकार्ड सुरक्षित रखने हेतु अलमारी/बॉक्स की उपलब्धता, आइसोलेशन (सिक) रूम का निर्माण, छोटे एवं बड़े गोवंश का पृथक्कीकरण, जडेप पिट निर्माण, स्थलों का विद्युतिकरण, तथा चारागाह की भूमि को गो-आश्रय पोर्टल पर दर्ज करने जैसे बिंदुओं पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

संतकबीरनगर कोतवाली के एक निजी अस्पताल में एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत इस खबर को भी पढ़ें


           बैठक के अंत में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा गोवंश संरक्षण के प्रति गंभीरता एवं नियमित अनुश्रवण की आवश्यकता पर बल दिया गया।

संतकबीरनगर कोतवाली के एक निजी अस्पताल में एक महिला की संदिग्धावस्था में मौत


       बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त नगर पंचायतों एवं नगर पालिका परिषद देवरिया, गौरा, बरहज के अधिशासी अधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग एवं लघु सिंचाई विभाग, प्रभागीय वनाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें