महराजगंज।पति गरीबी के कारण प्रदेश में कर रहा मेहनत मजदूरी:पटीदार का देवर रिहायशी आवास पर अतिक्रमण करना चाह रहा, पीड़ित महिला ने लगाई सीएम योगी से गुहार-पुरंदरपुर थाना क्षेत्र का देखे मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष चौरसिया की रिपोर्ट पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब त

महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना के एक गांव की रहने वाली पीड़ित महिला ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को एक शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है की ग़रीबी के कारण पति प्रदेश में मेहनत मजदूरी जिविकोपार्जन के लिए कर रहा है ।इधर पट्टीदार का देवर रिहायशी मकान को कब्जा करने का प्रयास कर रहा है।जिसका जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पुरन्दरपुर पुलिस को निर्देश दिया गया है

महराजगंज।ऋषिकेश जायसवाल के साइबर अपराधियों ने उड़ाया तीन लाख चौरानवे हजार,2माह बीते शिकायत पत्र साइबर थाना को दिए, रूपए वापसी का देख रहा राह पीड़ित यह भी खबर देखे

देखे महिला ने क्या लिखा है यूपी सीएम को शिकायत पत्र:पुरन्दरपुर थाना के गांव शिशवनिया विशुन की रहने वाली पीड़ित महिला गुड़िया पत्नी जगदंबा ने दिए गए शिकायत पत्र में लिखा है कि पति गरीबी के कारण प्रदेश में मेहनत मजदूरी करता है । जिससे परिवार का भरण-पोषण हो सके। पीड़ित महिला के पति गजाउ को वर्ष 1973मे तीन डिसमिल जमीन आवास हेतु पट्टा के लिए गांव सभा से आवंटित किया गया था ।

महराजगंज। महंथ गौरीशंकर दास महाराज द्वारा अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन कर किया गया शिलान्यास यह भी खबर देखे

महराजगंज।ऋषिकेश जायसवाल के साइबर अपराधियों ने उड़ाया तीन लाख चौरानवे हजार,2माह बीते शिकायत पत्र साइबर थाना को दिए, रूपए वापसी का देख रहा राह पीड़ित

जिस पर हमारे ससुर के द्वारा पक्का मकान का निर्माण कराया गया था ।हम उस रिहायशी मकान में रह रहे है । अपने बच्चों संग रह कर गुजारा कर रहे हैं । पट्टीदार का देवर लगने वाला कमलेश पुत्र फुलचंद काफी समय से रिहायशी आवास को अवैध तरीके से कब्ज़ा करने का प्रयास कर रहा है । पीड़िता ने यह भी शिकायत पत्र में लिखा है कि वह परिजनों को फर्जी केस में भी फंसाने की धमकी दे रहा है ।

पीड़ित महिला ने शिकायत पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि आरोपी के उपर हत्या का केस भी दर्ज है ।वह जेल भी जा चुका है । जिसका केस न्यायालय में चल रहा है । उपरोक्त के द्वारा धमकीं दिया जाता है । पीड़ित महिला ने शिकायत पत्र में यह लिखा है कि अगर किसी तरह की घटना हमारे साथ या बच्चों व परिवार के साथ होगा तो वह जिम्मेदार होगा। पीड़ित महिला ने मांग किया है कि जांच कर आरोपी के उपर आवश्यक कार्रवाई कराई जाए ।

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन के पीड़ित महिला गुड़िया के द्वारा दिए गए यूपी सीएम को शिकायत पत्र देखे

महिला के शिकायत पत्र पर थाना अध्यक्ष पुरंदरपुर को निर्देश दिया गया है की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें