महराजगंज। महंथ गौरीशंकर दास महाराज द्वारा अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन कर किया गया शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गजेन्द्र नाथ पांडेय purvanchl bulletin निष्पक्ष खबर अब तक लाइक एवं सब्सक्राइब

महंथ श्री गौरीशंकर दास जी महाराज द्वारा अतिरिक्त कक्ष का  शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया।

लक्ष्मीपुर, महराजगंज के अन्तर्गत पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द, लक्ष्मीपुर, महराजगंज में द्विमंजिला अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमि पूजन और आधारशिला प्रसिद्ध प्राचीन मठ बेलवा खुर्द के महंत परम पूज्य श्री गौरीशंकर दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। परम पूज्य महाराज जी द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर आधारशिला व भूमि पूजन का कार्य किया गया।



          विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ० प्रभुनाथ गुप्त ने बताया कि पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द की उन्नति में प्रतिष्ठित उदासी सम्प्रदाय और परमपूज्य महंथ जी का बहुत बड़ा योगदान है। चूंकि विद्यालय के चारो तरफ मन्दिर का ही भूमि है जिसमें बच्चों का खेलकूद आदि उसी में ही सम्भव है। इस अतुल्य योगदान के कारण ही विद्यालय के बच्चे खेलकूद स्पर्धा में ब्लॉक से लेकर मण्डल और राज्य स्तर तक विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम प्रतिष्ठित करते हैं।



       इस अवसर पर गाँव के अन्य गणमान्य लोगों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक श्री सैयद हुसैन, श्री राजकुमार, श्री अश्विनी कुमार, श्री सूरज कुमार श्रीमती नीलिमा, श्री हरीराम प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें