संतकबीरनगर। सड़क हादसे में दो बाइक सवार की गई जान, एक गंभीर रूप से घायल-सैय्यद सफीकुरहमान की रिपोर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष ख़बर सैय्यद शफीकूरहमान की रिपोर्ट संत कबीर नगर। संत कबीर नगर मार्ग दुघर्टना में दो बाइक सवारों की हुई मौत, एक गम्भीर रूप से घायल
संतकबीरनगर। तेज रफ्तार में आ रही पल्सर बाइक मार्ग दुघर्टना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें पल्सर बाइक सवार तीन युवकों में दो की मौत हो  गई और एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडीकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

आपको बता दे की मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतकों में एक का नाम सूरज गौड़ जो गंगा देवरिया व दूसरा मृतक युवक का नाम विशाल गौंड बरदहिया बाजार का निवासी है। दोनों मृतकों की उम्र लगभग 21 वर्ष बताया जा रहा है।इनके साथ एक इनका दोस्त और भी था यह तीनों लोग मोटरसाइकिल पल्सर पर एक साथ बैठकर कहीं से आ रहे थे अभी वह चकदही  के पास पहुंचे ही थे कि उनका बाइक अनियंत्रित होकर पड़े से टकरा गई ।

जिससे विशाल गौंड और सुरज गौंड की मौत हो गई और उनके साथ का एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें