संतकबीरनगर! आगामी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी व डीएम ने किया शहर में पैदल मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष ख़बर सैय्यद शफीकूरहमान की रिपोर्ट संत कबीर नगर। संत कबीर नगर डीएम व एसपी ने शहर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया गया जायजा
आगामी त्यौहारों को लेकर आमजन को शांति एवं सुरक्षा का दिलाया एहसास
संतकबीरनगर।जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने संयुक्त रुप से अलविदा जुमा की नमाज व आगामी पर्व चैत्र नवरात्रि व रमजान के दृष्टिगत जनता में सुरक्षा भावना को बढ़ाने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ खलीलाबाद कशहर में मधुकुंज तिराहा से बैंक चौराहा होते हुए नेदुला तक पैदल गश्त की गयी। अधिकारियों ने गश्त के दौरान आम नागरिकों से बातचीत करते हुए उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दी गई।डीएम व एसपी ने पैदल गश्त के दौरान उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने तथा त्यौहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपील भी किया।


शहर के भ्रमण करते हुए डीएम ने सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुगम यातायात के दृष्टिगत शहर के प्रमुख चौराहों एवं सड़कों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को दिए निर्देश। सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों को एक महीने की मोहलत देते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाने को कहा जिससे यातयात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके।


भ्रमण के दौरान एसडीएम शैलेश कुमार दूबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चौहान,  सीईओ नगर पालिका अवधेश भारती, ओएसडी राकेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय सहित राजस्व व पुलिस के संबंधित अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे हैं

संतकबीरनगर। सड़क हादसे में दो बाइक सवार की गई जान, एक गंभीर रूप से घायल-सैय्यद सफीकुरहमान की रिपोर्ट इस खबर को भी पढ़ें

वर्ल्ड थिएटर डे पर बीबीएयू में रंगमंच-2025 का आयोजन: छात्रों ने जमकर दी प्रस्तुतियाँ इस खबर को भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें