अवैध मिट्टी खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, विधिक कार्रवाई की संस्तुति,https://youtu.be/BumTZIuJrTw?si=XrzAWdA51lWOBcu3

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया -उत्तर प्रदेश।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर में बिना वैध अनुमति के मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई।

राजस्व निरीक्षक, बरियारपुर की आख्या के अनुसार क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मौजा बरियारपुर (टोला दलपिठनी के पश्चिम), तप्पा-कचुआर स्थित आराजी संख्या-325, रकबा 1.368 हेक्टेयर में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर थाना बरियारपुर परिसर में सुपुर्द कर दिया गया। वाहन चालक से मिट्टी खनन संबंधी वैध परमिट एवं अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध प्रपत्र उपलब्ध नहीं करा सका।

उप जिलाधिकारी सदर ने राजस्व निरीक्षक की आख्या के आधार पर प्रकरण में उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली के तहत अधिकतम धनराशि अधिरोपित किए जाने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई किए जाने की संस्तुति करते हुए प्रकरण को प्रभारी अधिकारी, खनन/अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) को अग्रेषित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें