स्वास्थ्य के लिए खतरा: 16 एफडीसी दवाओं पर सरकार का बड़ा प्रतिबंध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्जुन यादव की विशेष रिपोर्ट-पूर्वांचल बुलेटिन निष्पक्ष खबर अब तक । दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 16 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के निर्माण, बिक्री, वितरण और आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन दवाओं के उपयोग का कोई ठोस चिकित्सीय आधार नहीं पाया गया और इनके सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

मंत्रालय ने बताया कि एफडीसी दवाएं वे होती हैं, जिनमें दो या अधिक सक्रिय औषधीय तत्व निश्चित अनुपात में मिलाए जाते हैं। विशेषज्ञ समिति और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड की समीक्षा में कई दवा संयोजन चिकित्सकीय रूप से अनुचित, अप्रभावी या संभावित रूप से हानिकारक पाए गए, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

प्रतिबंधित दवाओं में कई दर्द निवारक और एंटीबायोटिक संयोजन शामिल हैं। इनमें एंटीबायोटिक आधारित कुछ कॉम्बिनेशन जैसे अमॉक्सिसिलिन-क्लॉक्सासिलिन-लैक्टिक एसिड बेसिलस, सेफाड्रोक्सिल-प्रोबेनेसिड तथा सेफ्यूरोक्साइम-सेराटियोपेप्टिडेज़ जैसे संयोजन भी शामिल हैं।

इसके अलावा कुछ स्किनकेयर और कॉस्मेटिक उत्पादों में एलोवेरा या एलो एक्सट्रैक्ट के साथ विटामिन-ई, जोजोबा ऑयल, ऑरेंज ऑयल, व्हीट जर्म ऑयल, टी ट्री ऑयल, एलेंटोइन और डी-पैंथेनॉल जैसे मिश्रणों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

सरकार का कहना है कि यह निर्णय ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26ए के तहत लिया गया है, ताकि लोगों को संभावित स्वास्थ्य जोखिमों से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें