महराजगंज में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो एवं विटामिन-ए अनुपूरण अभियान की तैयारियों को लेकर डीटीएफआई बैठक संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो एवं विटामिन-ए अनुपूरण अभियान की तैयारियों को लेकर डीटीएफआई बैठक संपन्न

महाराजगंज, उत्तर प्रदेश -गजेन्द्र नाथ पांडेय-जनपद में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो (NID) अभियान एवं विटामिन-ए अनुपूरण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महोदय की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स फॉर इम्यूनाइजेशन (DTFI) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अभियान की तैयारियों, सूक्ष्म कार्ययोजना, मानव संसाधन व्यवस्था, वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक्स प्रबंधन, पर्यवेक्षण व्यवस्था तथा जनजागरूकता गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी  ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (Dy. CMO), जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (DIO), जिला समन्वयक (DC), जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी (DJSIO), एरिया रोटरी अधिकारी (ARO) सहित जनपद के सभी विकास खंडों के चिकित्सा अधीक्षक/एमओआईसी (MOIC), बीपीएम (BPM), बीसीपीएम (BCPM), इम्यूनाइजेशन ऑफिसर (IO) एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया कि आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो एवं विटामिन-ए अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा छूटने न पाए तथा सभी लक्षित बच्चों को अभियान का लाभ प्राप्त हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें