नेपाल के पिउठान में बस हादसा: महिला व बच्ची की मौत, 21 यात्री सवार—प्रशासन ने संभाला मोर्चा-सीएम योगी ने किया घोषणा,मृतकों के परिजन को मिलेगा दो दो लाख मुआवजा, https://youtu.be/BM4zxOQHdkU?feature=shared

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नेपाल के पिउठान में बस हादसा: महिला व बच्ची की मौत, 21 यात्री सवार—प्रशासन ने संभाला मोर्चा-सीएम योगी ने किया घोषणा,मृतकों के परिजन को मिलेगा दो दो लाख मुआवजा

गजेन्द्र नाथ पांडेय-महराजगंज, उत्तर प्रदेश । नेपाल के पिउठान जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की यात्रा को शोक में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, बस में चालक सहित कुल 21 लोग सवार थे, जो दर्शन के लिए जा रहे थे। दुर्घटना में एक महिला और एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन तत्काल सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी ने तुरंत नेपाल के रूपनदेही जिले के मुख्य जिला अधिकारी से संपर्क कर समन्वय स्थापित किया। उनके निर्देश पर सभी घायलों को लुंबिनी सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

राहत एवं बचाव कार्य को तेज करने के लिए एसडीएम नौतनवा नवीन प्रसाद को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। वहीं एडीएम (एफ/आर) को सोनौली में कैंप करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नेपाल प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

घायलों की मदद के लिए मौके पर चार एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) एंबुलेंस सहित कुल दस एंबुलेंस भेजी गई हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की मेडिकल टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संभावित जरूरतों को देखते हुए घायलों के लिए पर्याप्त संख्या में बेड भी आरक्षित कर दिए गए हैं।

नेपाल प्रशासन भी इस संकट की घड़ी में पूरा सहयोग दे रहा है और राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच लगातार संवाद जारी है, जिससे सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

घायलों और मृतकों के परिजनों को नेपाल ले जाने के लिए भी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें