पुलिस,एसोओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्या के पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-आला कत्ल सहित दो बाइक बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया, उत्तर प्रदेश -अर्जुन यादव की रिपोर्ट।थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिलें भी बरामद

अवगत कराना है कि दिनांक 28.03.2026 को 01 अज्ञात व्यक्ति का शव जनपद के थाना सुरौली क्षेत्रांर्गत भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में मिला था जिसकी पहचान रवि प्रकाश पुत्र जगपाल निवासी चकबरेसर थाना औरास जनपद उन्नाव के रुप में हुई थी।

जो जनपद देवरिया के सोनूघाट स्थित फ्रूट सप्लायर कम्पनी में काम करता था। इस संबंध में मृतक के ससुर शिव बहादुर पुत्र शिवनन्दन निवासी बरादेव थाना औरास जनपद उन्नाव की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 01.04.2026 को थाना सुरौली पर मु0अ0सं0-64/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। उक्त अभियोग का सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

गठित पुलिस टीमों द्वारा उक्त घटना की जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज/वीडियो के आधारा पर 02 मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुए थे। जिनकी खोजबीन की जा रही थी।

इसी क्रम में  थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तिवई बैदा मार्ग पर बिन्दवलिया पुल के पहले तिराहे के पास से 05 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. करन भारती पुत्र विनोद प्रसाद 2. धनन्जय पुत्र रामानन्द प्रसाद 3. पंकज भारती पुत्र श्रीकिशुन प्रसाद 4. अरुण कुमार पुत्र मिन्टू प्रसाद निवासीगण ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 5. आकाश यादव पुत्र राम प्रसाद यादव साकिन नगवा थाना सुरौली को घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें क्रमशः हीरो स्प्लेण्डर UP52CL1311 व टीवीएस राइडर UP52CL5929 के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लाठी, एक कड़ा, एक अंगूठी, पांच मोबाइल ( 04 अभियुक्त का व 01 मृतक का) बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि अभियुक्त गण दिनांक 28.03.2026 को उक्त दोनो मोटरसाइकिल से जा रहे थे, उसी दौरान रवि प्रकाश (मृतक) द्वारा लिफ्ट मांगे जाने पर अभियुक्तगण रवि प्रकाश को मोटरसाइकिल पर बैठा लिये। कुछ दुर आगे चलने पर रवि प्रकाश द्वारा गाड़ी रोकने को कहा गया लेकिन अभियुक्तों द्वारा गाड़ी नही रोका गया।

किसी बात की कहासुनी को लेकर मृतक रवि प्रकाश ने इन लोगो को गाली दे दिया। इसी बात से गुस्सा होकर उक्त अभियुक्तगण रवि प्रकाश को काफी बुरी तरह से लाठी-डण्डा व कड़े से काफी मारे पीटे और उसके उपर मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसकी हत्या कर दिये।

हत्या करने के पश्चात अभियुक्तगण रवि प्रकाश के शव को छुपाने के लिये अपनी मोटरसाइकिलों पर लादकर भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में फेंक दिये थे। व अभियुक्त आकाश यादव द्वारा मृतक रवि प्रकाश का मोबाइल अपने पास रख लिया गया ।

इस प्रकार थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें